आगरा फोर्ट एवं राजा की मंडी स्टेशन का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने रविवार को राजा की मंडी और आगरा फोर्ट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नव निर्माण और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को संरक्षा और यात्री सुविधा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आगरा फोर्ट एवं राजा की मंडी स्टेशन का किया निरीक्षण

उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने रविवार को राजा की मंडी एवं आगरा फोर्ट स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजा की मंडी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे नव निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर एवं विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षा एवं यात्री सुविधा से जुड़े पहलुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान एडीआरएम गिरीश कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआगरा फोर्ट एवं राजा की मंडी स्टेशन का किया निरीक्षण