ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराजस्थान: जलाकर मजदूर की हत्या करने वाले ने वीडियो से जुटाए 3 लाख रुपए, 700 लोगों ने दिया डोनेशन

राजस्थान: जलाकर मजदूर की हत्या करने वाले ने वीडियो से जुटाए 3 लाख रुपए, 700 लोगों ने दिया डोनेशन

राजस्थान के राजसमंद में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मजदूर की काटकर और जलाकर हत्या करने वाले आरोपी शंभू लाल रैगर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करीब तीन लाख रुपए इकट्ठे किए हैं। पुलिस ने...

राजस्थान: जलाकर मजदूर की हत्या करने वाले ने वीडियो से जुटाए 3 लाख रुपए, 700 लोगों ने दिया डोनेशन
नई दिल्ली, एजेंसीThu, 14 Dec 2017 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के राजसमंद में पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मजदूर की काटकर और जलाकर हत्या करने वाले आरोपी शंभू लाल रैगर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करीब तीन लाख रुपए इकट्ठे किए हैं। पुलिस ने बताया कि शंभू लाल रैगर ने यह पैसा एक अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कैम्पेन चलाने के लिए इकट्ठे किए थे। इस वीडियो में वह मजदूर पर हमला करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 

पुलिस अधिकारी आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि एक अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कैम्पेन चलाने के लिए आरोपी ने हमले की एक वीडियो के साथ ही डोनेशन के लिए बैंक डिटेल भी दी थी। साथ ही श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी उस मजदूर की हत्या करने के बाद खुद को हीरो बनाना चाहता था। इसके पीछे उसका मकसद पैसा इकट्ठा करना था। उस वीडियो को प्रशासन हटाता, उससे पहले ही वह वीडियो वायरल हो गया था।

 

एग्जिट पोल: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के आसार

श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस डोनेशन देने वालों को भी ट्रैक कर रही है। पुलिस के मुताबिक पूरे देश से 700 से ज्यादा लोगों ने 3 लाख रुपए उसके अकाउंट में जमा कराए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें