भारत-पाक सीमा के मदरसों पर कार्रवाई रोकने से कोर्ट का इनकार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को भारत-पाक सीमा पर 50 किलोमीटर दायरे में स्थित कई मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह हर मामले की जांच के लिए समिति का गठन करे।

भारत-पाक सीमा के मदरसों पर कार्रवाई रोकने से कोर्ट का इनकार

जोधपुर, एजेंसी। राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को भारत-पाक सीमा पर 50 किलोमीटर दायरे में मौजूद कई मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह कानून के अनुसार किसी कार्रवाई की सिफारिश से पहले हर मामले की जांच के लिए समिति का गठन करे। जस्टिस समीर जैन की अदालत में उन याचिकाओं को खारिज कर दिया गया, जिनमें पीर मोहम्मद शाह जिलानी दरगाह समिति की अगुवाई में जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में स्थित मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों को जारी नोटिस पर सवाल उठाए गए थे।

नोटिस में आरोप है कि इन भवनों का निर्माण सरकारी या कृषि भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर किया गया है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने तर्क दिया कि ये नोटिस केंद्र सरकार की जून की उस घोषणा के बाद जारी किए गए थे, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में भारत-पाक सीमा के 50 किलोमीटर दायरे में मौजूद अनधिकृत ढांचों को हटा दिया जाएगा।अदालत में सरकार की ओर से खुफिया जानकारी का हवाला दिया गया। इसमें कहा गया कि इनमें से कुछ संस्थान राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से चिंता का विषय हो सकते हैं। अदालत ने कार्रवाई पर रोक से इनकार करते हुए याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, ‘यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और नियमों के पालन से जुड़ा है, न कि धार्मिक भेदभाव से।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।