ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया किसानों का कर्जा माफ

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया किसानों का कर्जा माफ

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। राजस्थान के किसानों को गहलोत सरकार ने 2 लाख रुपये तक कर्जमाफी दी है। किसानों के कर्जमाफी से राज्य सरकार पर...

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया किसानों का कर्जा माफ
एजेंसी,नई दिल्ली।Wed, 19 Dec 2018 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। राजस्थान के किसानों को गहलोत सरकार ने 2 लाख रुपये तक कर्जमाफी दी है। किसानों के कर्जमाफी से राज्य सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपये भार आएगा। बता दें कि राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ढाई घंटे बाद ही किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफ का फैसला कर लिया। कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में सरकार बनने पर दस दिन में किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। 

असम सरकार ने किया किसानों का 600 करोड़ रुपये कर्ज माफ

बुधवार को असम सरकार ने 600 करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ करने को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में आठ लाख किसानों को लाभ होगा। असम सरकार के प्रवक्ता और संसदीय मामलों के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि योजना के तहत सरकार किसानों के 25 प्रतिशत तक कर्ज बट्टे खाते में डालेगी। इसकी अधिकतम सीमा 25,000 रुपये है। इस माफी में सभी प्रकार के कृषि कर्ज शामिल हैं।

गुजरात सरकार ने ग्रामीणों का 625 करोड़ का बिजली बिल किया माफ

गुजरात (Gujarat) की विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 6 लाख उपभोक्ताओं का 625 करोड़ रुपये का बकाया बिजली बिल माफ (Waives off Electricity Bills) करने का ऐलान किया। एकमुश्त समाधान योजना के तहत यह बकाया माफ किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें