ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशRajasthan election result 2018:झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे जीतीं, कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को दी शिकस्त

Rajasthan election result 2018:झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे जीतीं, कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को दी शिकस्त

Rajasthan Election Result 2018 Live updates: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे झालरापाटन सीट से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के मानवेन्द्र...

Rajasthan election result 2018:झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे जीतीं, कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को दी शिकस्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 11 Dec 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

Rajasthan Election Result 2018 Live updates: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे झालरापाटन सीट से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह को शिकस्त दी है। 

इस सीट से सीएम वसुंधरा राजे चौथी बार चुनाव मैदान में खड़ी हुईं। पिछली तीन बार (2003, 2008, 2013) से वही इस सीट से चुनाव जीतती आ रही हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की विजयी रथ को रोकने के लिए मानवेन्द्र सिंह को इस सीट पर उतारा था।

Rajasthan election 2018: झालरापाटन सीट पर से दिलचस्प है मुकाबला, सीएम वसुंधरा के सामने हैं मानवेंद्र

जानें इस सीट का गणित
झालरापाटन की सीट पर करीब दो लाख 73 हजार मतदाता हैं जिनमें सबसे अधिक 45,000 मुसलमान हैं। इसके अलावा 17000 राजपूत, 20000 डांगी, अनुसूचित जाति 35000, अनुसूचित जनजाति 10,000, ब्राह्मण 28000, गुर्जर 22,000 तथा पाटीदार 30,000 मतदाता हैं।  

पिछले विधानसभा चुनाव में झालावाड़ सीट से राजे ने कांग्रेस की मीनाक्षी चंद्रावत को 60896 वोट से हराया था। राजे को 114384 और मीनाक्षी को 53488 वोट मिले थे। मीनाक्षी चंद्रावत हरीगढ़ के पूर्व महाराजा धनसिंह चंद्रावत की बेटी हैं। 

साल 1977 के बाद से हुए चुनाव में छह बार बीजेपी का कब्जा रहा है। बीजेपी ने झालरापाटन सीट पर साल 1980, 1990, 1993, 2003, 2008 और 2013 में जीत हासिल की

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें