राजस्थान के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिले
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और राष्ट्र सेवा तथा जन कल्याण के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर बधाई दी। भजनलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र सेवा और जन कल्याण के प्रति पीएम मोदी का समर्पण सभी के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

