राजस्थान भाजपा प्रमुख बोले- अमेरिका-पाक युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल बयान में उन्हें कहते सुना जा रहा है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर भारत को पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान का साथ देना चाहिए। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में उन्होंने भारत का समर्थन करने की बात कही।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह कहते सुने जा रहे हैं कि अगर अमेरिका से पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है हम पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान के साथ हैं। साथ ही ये भी कहा कि अगर हमारे बीच युद्ध होता है तो हम भारत के साथ हैं। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष के साथ-साथ मदन राठौड़ राज्यसभा के सांसद भी हैं।

