ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशविधानसभा चुनाव नतीजे: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता चुनाव में जीत का पैमाना नहीं होती

विधानसभा चुनाव नतीजे: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता चुनाव में जीत का पैमाना नहीं होती

यह सोचना गलत है कि जो नेता ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं, वे जमीनी स्तर पर भी उतने लोकप्रिय होंगे। हाल ही में सामने आए विधानसभा चुनाव परिणाम देखकर पता चलता है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता...

विधानसभा चुनाव नतीजे: सोशल मीडिया पर लोकप्रियता चुनाव में जीत का पैमाना नहीं होती
नई दिल्ली। समर्थ बंसलSat, 15 Dec 2018 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

यह सोचना गलत है कि जो नेता ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं, वे जमीनी स्तर पर भी उतने लोकप्रिय होंगे। हाल ही में सामने आए विधानसभा चुनाव परिणाम देखकर पता चलता है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता वास्तविक लोकप्रियता से मेल नहीं खाती। इसका भी कोई सीधा संबंध नहीं कि जो नेता सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करता है, वह राज्य में शासन भी कर सकता है।

फेसबुक डाटा का विश्लेषण करने के बाद पता चलता है कि केवल राजस्थान में ही जो नेता सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं, वे जमीनी स्तर पर भी लोकप्रिय हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में दृश्य पूरी तरह उलट है। अगर हम छत्तीसगढ़ और मिजोरम की बात करें तो वहां सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता बहुत कम है।

ऐसी स्थिति में यह बिल्कुल नहीं सोचा जाना चाहिए कि फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले 27 करोड़ उपयोगकर्ता, जिनकी उम्र 18 से 65 वर्ष है, उन्हें लुभाने के लिए 2019 के आम चुनाव में यह मंच माध्यम का काम कर सकता है। विश्लेषण से पता चलता है कि फेसबुक पर अधिक सक्रियता एवं लोकप्रिया जीत की गारंटी नहीं है। 

फेसबुक पर सक्रियता
36 फीसदी औसत भातीय वयस्क फेसबुक उपयोगकर्ता हैं
34 फीसदी राजस्थान में
28 फीसदी छत्तीसगढ़ में
25 फीसदी मध्य प्रदेश में
63 फीसदी दिल्ली में
51 फीसदी हरियाणा में

भाजपा नेता की फेसबुक पर ज्यादा है फॉलोइंग
(भाजपा नेताओं के फेसबुज पेज को लाइक करने वालों की संख्या)
भाजपा    कांग्रेस    आरएलटीपी    एआईएमआईएम    टीडीपी    टीआरएस

राजस्थान
वसुंधरा राजे    9,460,941
सचिन पायलट    2,348,904
अशोक गहलोत    1,841,088
हनुमान बेनीवाल    394,825

तेलंगाना
असादुद्दीन ओवैसी    2,494,303
नरा लोकेश            2,035,701
चंद्रबाबू नायडू         1,562,695
केटी रामा राव          950,261

मध्य प्रदेश    
शिवराज सिंह    42, 25,196
दिग्विजय सिंह    10, 35,833
कैलाश विजयवर्गीय    750,191
राकेश सिंह            373,087
ज्योतिरादित्य सिंधिया    360,811
अजय सिंह    85,759
हेमंत कटारे    54,081

छत्तीसगढ़
रमन सिंह        36, 23,356
अजय चंद्राकर     365,351
भूपेश पघेल        223,601
टीएस बाबा         211,074

तेलंगाना
टीआरएस ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, लेकिन फेसबुक में पिछड़ गई
असादुद्दीन ओवैसी    34% 
केटी रामाराव    11%
नरा लोकेश    6%
चंद्रबाबू नायडू    20%
केसीआर    9%
अन्य    20%
राजस्थान
राज्य में फेसबुक पर कांग्रेस नेताओं का दबदबा
सचिन पायलट    33%
हनुमान बेनीवाल    25%
अशोक गहलोत    26%
वसुंधरा राजे    14%
अन्य    2%
 

मध्य प्रदेश
राज्य में फेसबुक पर भाजपा नेता अन्य से आगे
शिवराज सिंह    56%
राकेश सिंह       15%
कैलाश विजयवर्गीय    10%
अजय सिंह               9%
ज्योतिरादित्य सिंधिया    5%
हेमंत कटारे    2%
दिग्विजय सिंह    2%
अन्य    1%

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें