नीला ड्रम हत्याकांड के फैसले से राजा रघुवंशी केस की पैरवी को मिली नई दिशा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड मिलने के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सख्त सजा की मांग तेज हुई है। मामले की पैरवी कर रहे कुछ वकीलों ने नीला ड्रम केस के अभियोजन अधिवक्ता केके चौबे से कानूनी सलाह मांगी। राजा की मां उमा रघुवंशी ने भी वीडियो जारी कर बेटे के लिए न्याय की अपील की थी।

नीला ड्रम हत्याकांड के फैसले से राजा रघुवंशी केस की पैरवी को मिली नई दिशा

चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद अब इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सख्त सजा की मांग तेज हो गई है। राजा हत्याकांड की पैरवी कर रहे इंदौर के कुछ वकीलों ने मेरठ में नीला ड्रम मामले के अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी केके चौबे से संपर्क कर कानूनी सलाह मांगी है। इस घटनाक्रम के बीच राजा की मां उमा रघुवंशी की न्याय की गुहार भी चर्चा में है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय दिलाने की अपील की थी। डीजीसी केके चौबे ने बताया कि मुस्कान-साहिल को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद देशभर से उन्हें बधाई के फोन आ रहे हैं।

इसी क्रम में इंदौर के कुछ वकीलों ने भी उनसे संपर्क किया। ये वकील राजा रघुवंशी हत्याकांड में पैरवी कर रहे हैं और अपने मामले में भी प्रभावी कानूनी पैरवी के लिए सलाह चाहते हैं। चौबे के मुताबिक, इन वकीलों ने राजा को न्याय दिलाने की बात कही है। उन्होंने नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत के फैसले को विस्तृत अध्ययन और साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया निर्णय बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनीला ड्रम हत्याकांड के फैसले से राजा रघुवंशी केस की पैरवी को मिली नई दिशा