प्रभात फेरी निकालकर छात्रों को पोक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, शामली
share

शामली में महात्मा गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पोक्सो एक्ट-2012 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर से निकली प्रभात फेरी में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधान न्यायाधीश ने बालकों के अधिकार और पोक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

प्रभात फेरी निकालकर छात्रों को पोक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

शामली। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को पोक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। न्यायालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी में न्यायिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रिजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट), 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना देने के लिए प्रेरित किया।अपर

जिला जज कैराना नवीन कुमार सिंह, अपर जिला जज (एससी/एसटी) सुरेंद्र कुमार राय और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अक्षयदीप यादव ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, विधिक अधिकारों और उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह और चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आलोक चौहान ने भी बच्चों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल जावेद अली मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रभात फेरी निकालकर छात्रों को पोक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक