ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली-NCR में निकली धूप, MP में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, यूपी में बरसे बादल

दिल्ली-NCR में निकली धूप, MP में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, यूपी में बरसे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को करीब तीन दिन बाद धूप निकली है। हालांकि, रविवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना रहा। तीन दिन से दिल्ली और एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने अपने...

दिल्ली-NCR में निकली धूप, MP में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, यूपी में बरसे बादल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 Jul 2018 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को करीब तीन दिन बाद धूप निकली है। हालांकि, रविवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना रहा। तीन दिन से दिल्ली और एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में दिन उमस भरा रहने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की बात कही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान शनिवार रात 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो इस मौसम का औसत तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात राष्ट्रीय राजधानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

वहीं मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 8० से 9० प्रतिशत तक रहेगा।

एमपी में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। रविवार की सुबह से भी बादल छाए हुए हैं। राज्य में सुबह से शाम तक आसमान पर दिन भर छाए रहते हैं लेकिन बरस नहीं रहे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का बना सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है, जिसके चलते राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ा है। रविवार की सुबह से राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए है जिसके चलते मौसम राहत भरा है। वहीं मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि बिहार के पूर्वी हिस्से में बन रहे सिस्टम के चलते आगामी दो से तीन दिन बाद राज्य में बारिश का क्रम फिर शुरू हो सकता है। 

दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा, 1000 परिवार सुरक्षित जगह पहुंचाए गए

राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से तापमान में उछाल आया है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.6, ग्वालियर का 25.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.7 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

यूपी में बरसे बादल, अब तक 69 की मौत
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से रविवार तक वर्षा से जुड़़ी घटनाओं में 69 लोगों की मौत हो गयी जबकि 86 अन्य घायल हुए हैं। यूपी के कई जिलों में रविवार को भी काफी अच्छी बारिश हुई है। प्रदेश के राहत आयुक्त संजय प्रसाद ने भाषा को बताया कि भारी बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में 69 लोगों की मौत हुई है। 86 लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक 11 मौतें सहारनपुर में हुईं।

पटना में भारी बारिश का कहर, धंसी बेली रोड, टला बड़ा हादसा

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जनता को एलर्ट रखें, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और जर्जर भवनों को खाली करायें। मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता और चिकित्सकीय उपचार के भी निर्देश दिये हैं।

इलाहाबाद में गंगा और यमुना का बढ़ रहा जलस्तर
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर में तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग (बाढ़) के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि गंगा में दो सेंटीमीटर और यमुना तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से संगम तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को वहां जाने से मना कर दिया गया है।

दिल्ली, बिहार और यूपी सहित 19 राज्यों में भारी बारिश के आसार, अगले 48 घंटे बरस सकते हैं बादल

बाढ नियंत्रण कायार्लय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 45 सेंटीमीटर, छतनाग में 7० और नैनी में 79 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.32० सेंटीमीटर, छतनाग में 77.2०० सेंटीमीटर और नैनी में 78.०3० दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें