Katihar News: झमाझम बारिश से खिल उठे कटिहार के खेत, धान की फसल में लौटी नई जान
Katihar News: झमाझम बारिश से खिल उठे कटिहार के खेत, धान की फसल में लौटी नई जान झमाझम बारिश से खिल उठे कटिहार के खेत, धान की फसल में लौटी नई जानझमाझम बारिश से खिल उठ

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बुधवार की अहले सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से उमस और बिखरी-बिखरी वर्षा से जूझ रहे जिले के खेतों को नई जिंदगी दे दी। धान के खेतों में पानी भरने लगा है और किसानों के चेहरों पर लंबे इंतजार के बाद फिर से मुस्कान लौट आई है। गांवों में बारिश की बूंदें सिर्फ धरती की प्यास नहीं बुझा रहीं, बल्कि बेहतर पैदावार की उम्मीदों को भी सींच रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में पूरे दिन रुक-रुक कर मध्यम बारिश का दौर बना रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि दोपहर में तापमान 27 डिग्री और महसूस होने वाला तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा 12 से 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। बुधवार को लगभग 14 मिमी वर्षा तथा 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम का यह अनुकूल मिजाज अभी थमने वाला नहीं है। गुरुवार को करीब 18 मिमी, शुक्रवार को 15 मिमी, शनिवार को 9.4 मिमी और रविवार को भी अच्छी वर्षा के संकेत हैं। लगातार चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान खरीफ फसलों, विशेषकर धान के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान बारिश धान की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे पौधों की जड़ों को पर्याप्त नमी मिलेगी और कल्ले बनने की प्रक्रिया तेज होगी, जिससे उपज बढ़ने की संभावना है। उन्होंने सलाह दी कि जिन खेतों में अधिक पानी जमा हो, वहां तुरंत जल निकासी की व्यवस्था करें। साथ ही बारिश के दौरान रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव बिल्कुल नहीं करें। वर्षा रुकने के बाद ही खाद और दवा का प्रयोग करना अधिक प्रभावी रहेगा।


