पूर्वानुमान:चार दिन तक एक बूंद नहीं बरसाएंगे बादल
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
हाल में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और गर्मी का एहसास 45 डिग्री तक होगा।

पिछले दिनों हुई बारिश ने मौसम को काफी खुशगवार कर दिया था और लोगों को उमस भरी गर्मी से अच्छी राहत महसूस हुई थी, लेकिन, यह राहत फिलहाल अब खत्म होने जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लिए जो पूर्वानुमान जाहिर किया गया है उसके मुताबिक अगले चार दिनों तक बारिश की एक बूंद भी पड़ने की संभावना नहीं है। सिर्फ आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए दिख सकते हैं। आसमान अधिकतर साफ ही रहेगा और धूप खिलेगी। जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा। इतने तापमान पर 45 डिग्री जितनी गर्मी का आभास होगा क्योंकि, वातावरण में अभी नमी बहुत ज्यादा है।
जिससे उमस बढ़ जाएगी विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक बढ़ी हुई उमस के बीच तापमान का भी बढ़ना प्रचंड गर्मी का एहसास करा देने के हालात बना देता है।


