बाढ़ के कारण हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का बदला रूट, गया-पटना होकर परिचालन बंद

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

बिहार में भारी बारिश के कारण हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का परिचालन रोक दिया गया है, क्योंकि रेल पुल का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी है। गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल दिया गया है।

बाढ़ के कारण हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का बदला रूट, गया-पटना होकर परिचालन बंद

कोडरमा, वरीय संवाददाता बिहार में भारी बारिश के कारण रेल पुल पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का गया, जहानाबाद और पटना होकर परिचालन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। परसा बाजार और पुनपुन स्टेशनों के बीच स्थित पुल पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है।

रेल सेवाओं में बदलाव

रविवार छह सितंबर को रांची के हटिया स्टेशन से खुलने वाली 18625 हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस गया, जहानाबाद और पटना नहीं गई। ट्रेन को कोडरमा से बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर होते हुए बख्तियापुर लिंक होकर पूर्णिया की ओर रवाना किया गया। वापसी में भी ट्रेन पटना, जहानाबाद और गया के रास्ते नहीं चलेगी। वापसी में इसका परिचालन बख्तियापुर लिंक, राजगीर, तिलैया, बंधुआ और कोडरमा होकर होगा।

यात्रियों को होने वाली परेशानी

रेलवे के अनुसार, जलस्तर कम होने और संबंधित पुल की पूरी जांच के बाद ही गया-जहानाबाद-पटना वाले रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जा सकेगा। अचानक रूट में बदलाव से इस मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल गया

बाढ़ के कारण धनबाद से पटना जाने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन गया और जहानाबाद नहीं जाएगी। धनबाद से पटना जाने के दौरान ट्रेन कोडरमा, बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर और फतुहा होते हुए पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में पटना-धनबाद गंगा-दामोदर एक्सप्रेस पटना, फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार और बंधुआ होते हुए धनबाद जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस कारण से हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का परिचालन बंद किया गया?−
हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का परिचालन भारी बारिश के कारण रेल पुल पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण बंद किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ के कारण हटिया-पूर्णिया कोर्ट सुपर एक्सप्रेस का बदला रूट, गया-पटना होकर परिचालन बंद