लगातार बारिश बनी आफत, मेहर गांव में मकान ढहा, मासूम की मौत, दो की तलाश जारी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

सतपुली में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन से कई इलाके प्रभावित हुए हैं। मेहर गांव में एक मकान गिरने से तीन लोग दब गए हैं, जिनमें से एक दो वर्षीय बालक की शव बरामद हो चुकी है। बैर गांव में किचन की छत गिरने से एक महिला घायल हुई है।

लगातार बारिश बनी आफत, मेहर गांव में मकान ढहा, मासूम की मौत, दो की तलाश जारी
लगातार बारिश बनी आफत, मेहर गांव में मकान ढहा, मासूम की मौत, दो की तलाश जारी

सतपुली। बीते सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लैंसडाउन थाना क्षेत्र के मेहर गांव में मंगलवार सुबह एक मकान के ऊपर मलबा आने से बड़ा हादसा हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होकर ढह गया, जिसमें तीन लोगों के दबे होने की सूचना मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबा हटाने के दौरान दो वर्षीय बालक रुद्राक्ष पुत्र नवीन सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं मलबे में दबे धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह (46 वर्ष) और मथुरा देवी पत्नी प्रताप सिंह (70 वर्ष) की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बचाव दल सावधानीपूर्वक मलबा हटाने में जुटे हैं।

महिला के घायल होने का मामला

किचन की छत गिरने से महिला घायल : सतपुली तहसील के बैर गांव मे 60 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी कोमल सिंह मंगलवार सुबह अपने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक किचन की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल महिला को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। लगातार बारिश के बीच दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से भी बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है。

सामान्य प्रश्न

सतपुली में बारिश से क्या प्रभाव पड़ा है?
बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जिससे कई क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की घटना हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलगातार बारिश बनी आफत, मेहर गांव में मकान ढहा, मासूम की मौत, दो की तलाश जारी