कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कश्मीर के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। श्रीनगर सहित कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में बीकानेर, गंगानगर, चूरू और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

- 11 से 13 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना श्रीनगर, एजेंसी। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्र में गुरुवार को जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचे इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।अधिकारियों के अनुसार, शाम को राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ हवा चली और बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 अक्टूबर की शाम और 11 से 13 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है।राजस्थान

में भी बारिश के आसारजयपुर, एजेंसी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में इस सप्ताह के अंत में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस बीच, कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकश्मीर में बारिश और बर्फबारी