ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशRain Alert: देश के इन 4 राज्यों में 11-14 जनवरी तक हो सकती है भारी बारिश, ठंड से होगा लोगों का हाल बेहाल

Rain Alert: देश के इन 4 राज्यों में 11-14 जनवरी तक हो सकती है भारी बारिश, ठंड से होगा लोगों का हाल बेहाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। वहीं, दिल्ली में बारिश की स्थिति पर भी जानकारी दी है। आपको बता दें...

Rain Alert: देश के इन 4 राज्यों में 11-14 जनवरी तक हो सकती है भारी बारिश, ठंड से होगा लोगों का हाल बेहाल
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Mon, 10 Jan 2022 08:47 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। वहीं, दिल्ली में बारिश की स्थिति पर भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में जमकर बारिश हुई है। इससे ठंड काफी बढ़ गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मौसम निकाय के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 11 जनवरी से देश के पूर्वी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा और देश के मध्य और पूर्वी भागों में भारी बारिश होगी।

ओडिशा: राज्य में 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 11 जनवरी को ओलावृष्टि होगी। जेनमणि ने इसकी जानकारी दी है।  आपको बता दें कि IMD के 'ऑरेंज अलर्ट' में 'बेहद खराब मौसम' की चेतावनी दी गई है। इससे सड़क और रेल मार्ग के बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट जैसे व्यवधानों की संभावना है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल: इन तीनों राज्यों के लिए 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देती है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

दिल्ली: शहर में बारिश में काफी कमी आएगी और 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच बारिश नहीं होगी क्योंकि आगे कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान लगाया है। रविवार को दिल्ली में बारिश की वजह से सुबह मौसम ठंडा रहा। शाम को शीतलहर चलने पर ठंड बढ़ी। दिनभर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 20 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह और सात डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 10 और 11 को अधिकतम तापमान क्रमश: 17 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान, हरियाणा और पंजाब: पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों (राजस्थान, हरियाणा और पंजाब) में चल रही तीव्र वर्षा 9 जनवरी को कमजोर पड़ने लगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें