रेलवे 12 सितंबर से शताब्दी, वंदे भारत, हमसफर सहित 40 जोड़ी नई ट्रेन चलाएगा, जानें कब से होगा रिजर्वेशन

विशेष संवाददाता, हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

रेलवे 12 सितंबर से देश में 80 और विशेष ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह सभी ट्रेन आरक्षित श्रेणी की होंगी। इनके लिए 10 सितंबर से आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अभी जिन मार्गों पर विशेष ट्रेन...

vande bharat express

रेलवे 12 सितंबर से देश में 80 और विशेष ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह सभी ट्रेन आरक्षित श्रेणी की होंगी। इनके लिए 10 सितंबर से आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अभी जिन मार्गों पर विशेष ट्रेन चल रही हैं, उनमें जिन रूट पर ज्यादा भीड़ हो रही है और लंबी प्रतीक्षा सूची है, वहां पर क्लोन ट्रेन भी चलाई जाएंगी। अभी रेलवे 230 विशेष ट्रेन चला रहा है। इन 80 ट्रेन को चलाने के बाद यह संख्या 310 ट्रेन तक पहुंच जाएगी।

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि रेलवे ने अभी चल रही 230 विशेष ट्रेन की समीक्षा करते हुए 80 (40 जोड़ी) और ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेन 12 सितंबर से चलनी शुरू हो जाएंगी, जिनके लिए 10 सितंबर से यात्री अपना आरक्षण करा सकेंगे। किसी भी ट्रेन में अनारक्षित डिब्बा नहीं होगा। सभी कोच आरक्षित होंगे। यह ट्रेन उन रूट पर चलाई जा रही हैं, जहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मौजूदा ट्रेन में प्रतीक्षा सूची लंबी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की स्थिति देखते हुए भी यह फैसला किया गया है। 

रेलवे ने यह विचार भी किया है कि जो लोग (श्रमिक) विशेष दिनों से अपने घरों को लौटे थे, वे अब वापस आ रहे हैं। उसको प्राथमिकता देते हुए भी इन नई ट्रेन को शुरू किया जा रहा है। जहां वह वापस लौटना चाहते हैं, उन रूट को प्राथमिकता दी गई है। 

लंबी प्रतीक्षा सूची पर क्लोन ट्रेन चलाने पर विचार
इसके अलावा रेलवे ने भीड़भाड़ वाले रूट पर क्लोन ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। इसके लिए जो 80 ट्रेन अभी शुरू की जा रही हैं, उनके 10-15 दिन तक समीक्षा करने के बाद भी जिन ट्रेन में लंबे समय के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, उनकी क्लोन ट्रेन चलाई जाएंगी। यह क्लोन ट्रेन मूल ट्रेन से पहले चलाई जाएगी और इसके स्टॉप भी कम होंगे। जबकि मूल ट्रेन अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेगी। इससे भीड़ कम करने के बाद लोगों को समय पर पहुंचाया जा सकेगा। 

प्रमुख ट्रेनें
जिन 80 प्रमुख नई ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है, उनमें गोरखपुर-दिल्ली हमसफर, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी, वाराणसी-दिल्ली बंदे भारत, प्रयागराज-दिल्ली हमसफर, विक्रमशिला, चौरी चौरा, बुंदेलखंड, नंदा देवी और कर्नाटक एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे 12 सितंबर से 40 जोड़ी नई ट्रेन चलाएगा, जानें कब से होगा रिजर्वेशन