रक्षाबंधन पर दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज से दिल्ली के बीच रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेनों की संख्या और फेरे 25, 28और 30 अगस्त को निर्धारित किए गए हैं। वापसी की तारीखें 26, 29 और 31 अगस्त को होंगी।

रक्षाबंधन पर दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से दिल्ली के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। सूबेदारगंज से शकूरबस्ती के लिए ट्रेन संख्या 02275 कुल तीन फेरे लगाएगी। यह 25, 28 और 30 अगस्त को चलेगी। वापसी में 02276 शकूरबस्ती से 26, 29 और 31 अगस्त को रवाना होगी। इसके अलावा 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल 26 अगस्त और 04163 इसी रूट की स्पेशल 27 अगस्त को एक-एक फेरा लगाएगी। दोनों की वापसी क्रमश: 27 और 28 अगस्त को होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्षाबंधन पर दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें