समस्तीपुर मंडल में जांची जा रही पानी की गुणवत्ता

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों और रेलकर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें पानी के सैंपल लेकर उनकी शुद्धता की जांच की जा रही है और गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर सुधार किया जा रहा है। जल आपूर्ति और वितरण सिस्टम की नियमित निगरानी भी की जा रही है।

समस्तीपुर मंडल में जांची जा रही पानी की गुणवत्ता

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए समस्तीपुर मंडल विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत स्टेशनों, आवासीय कॉलोनियों और कार्यालयों से पानी का सैंपल लेकर उनकी फिजिकल, केमिकल और बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की जा रही है। इसके साथ ही पानी में अवशिष्ट क्लोरीन की मात्रा भी जांची जा रही है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर तत्काल सुधार की कार्रवाई की जा रही है।पूर्व मध्य रेल के स्वास्थ्य निरीक्षक मंडल के पेयजल स्थलों की नियमित जांच के साथ पानी की सप्लाई, पाइपलाइनों और पाइपिंग सिस्टम की भी निगरानी कार रहे हैं। पूमरे के अनुसार, अभियान के तहत स्टेशनों और रेल परिसरों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर और पेयजल वितरण केंद्रों की भी नियमित जांच और रखरखाव किया जा रहा है।

स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा अवशिष्ट क्लोरीन, जीवाणु संवर्धन और अन्य रासायनिक परीक्षण किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमस्तीपुर मंडल में जांची जा रही पानी की गुणवत्ता