सेंट्रल से दिल्ली को चार और स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग के मद्देनजर रेल प्रशासन ने 4 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 7 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। यात्री रविवार से रिजर्वेशन करा सकते हैं। विशेष ट्रेनें नियमित दिनों पर चलेंगी, जिससे यात्रा सुगम होगी।

सेंट्रल से दिल्ली को चार और स्पेशल ट्रेनें

कानपुर। रेल प्रशासन ने कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति सहित अधिकतर ट्रेनों में नियमित वेटिंग के मद्देनजर चार और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक तय तिथियों में होगा। सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन रविवार से करा सकेंगे। 02456 नई दिल्ली से 7 से 30 सितंबर तक हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेंगी। यह ट्रेन दिल्ली से 7:45 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल उसी दिन 13:15 बजे आएगी। 02455 एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 7 सितंबर से 30 नवंबर हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 15:00 बजे चलकर उसी दिन 20:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

02458 एक्सप्रेस ट्रेन 8 सितंबर से 29 नवंबर हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को आनंदविहार से 8:20 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल 13:15 बजे आएगी। 02457 एक्सप्रेस ट्रेन 8 सितंबर से 29 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सेंट्रल स्टेशन से 15:00 बजे चलकर 20:10 बजे आनंदविहार इटावा, अलीगढ़ रुकते हुए पहुंचेगी।

Ram Mahesh Mishra

लेखक के बारे में

Ram Mahesh Mishra

शॉर्ट बायो: राममहेश मिश्र पिछले 31 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में रेलवे, रोडवेज,कैंट, भाजपा, एय़रपोर्ट बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
राम महेश मिश्र पत्रकारिता जगत में कानपुर में पहचान है। पत्रकारिता में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में एचएमवीएल में काम कर रहे हैं। रेलवे, भाजपा, रोडवेज, एय़रपोर् विभाग में अच्छी पकड़ है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राममहेश मिश्र ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष - 1995 हिन्दैदी दैनिक आज से की थी। इसके बाद हिन्दी दैनिक अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष - 2014 में हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के साथ काम शुरू किया। अभी भी हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
एमए हिन्दी और मास कम्युनिकेशन कोर्स के साथ रेलवे की पत्रकारिता में विशेष रूप से काम किया। अभी भी रेलवे और एय़रपोर्ट की स्थानीय स्तर पर होने वाली खबरें और एक्सक्लूसिव खबरें भी निरंतर देने का प्रयास जारी है।

विजन
मानवीय संवेदना की खबरो को अपने विभाग में देखना। राष्ट्रीय घटनाओं की अपने विभाग से कनेक्टिविटी करके उससे संबंधित खबरें फाइल करना मुख्य ध्येय रहता है। इसमें काफी हद तक सफल भी होते हैं। इसके साथ ही अन्य हित की समस्याओं को प्राथमिकता से प्रकाशित करके उन पर असर और निरंतर तब तक फॉलो करते हैं, जब तक असर नहीं होता है।

विशेषज्ञता
रेलवे की दुर्घटनाओं पुर मौके पर जाने की जिज्ञासा निरंतर रहती है।
घटना की वजह जानने के साथ मानवीय संवेदनाओं पर पैनी नदर रखना
विभाग में सेलिब्रिटी के आने पर उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करना
रेलवे में होने वाले रिसर्च की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेंट्रल से दिल्ली को चार और स्पेशल ट्रेनें