ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशरेलवे ने 3 महीने के लिए रद्द की ये 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने 3 महीने के लिए रद्द की ये 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2021 से शुरू होने वाली कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया और ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात...

रेलवे ने 3 महीने के लिए रद्द की ये 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Mon, 22 Nov 2021 06:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2021 से शुरू होने वाली कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया और ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी विशेष ट्रेनों को परिचालन संबंधी मुद्दों का हवाला देते हुए सर्दियों के मौसम में रद्द कर दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित ठाकुर ने भी रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची साझा की है।

रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

ट्रेन संख्या 09017-बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09018, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस: प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर: प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09404, सुल्तानपुर-अहमदाबाद : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09407, अहमदाबाद-वाराणसी : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09408, वाराणसी-अहमदाबाद : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09111, वलसाड-हरिद्वार : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 09112, हरिद्वार-वलसाड : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 04309, उज्जैन-देहरादून: प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 04310, देहरादून-उज्जैन : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें