बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, आगरा
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 18 और 25 अक्टूबर को, जबकि गोरखपुर से 20 और 27 अक्टूबर को रवाना होगी। यह ईदगाह जंक्शन से होकर चलेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर और 11 सामान्य कोच होंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 09083/09084 बांūद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 18 व 25 अक्तूबर रविवार को और गोरखपुर से 20 व 27 अक्तूबर को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रविवार सुबह 4.30 बजे चलकर सोमवार सुबह 4.15 बजे ईदगाह जं. और शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर से सोमवार को रात 10.45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.15 बजे ईदगाह जं. व बुधवार सुबह 11.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर, 11 जनरल कोच लगे होंगे।

