छपरा रूट से मुंबई के लिए होगा एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन
गोपालगंज। रेलवे ने आगामी पर्व-त्योहारों के लिए छपरा रूट से मुंबई के लिए विशेष ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी है। यह ट्रेन 7 से 30 अक्टूबर तक जालना और छपरा के बीच चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में विभिन्न प्रकार के कोच लगाए जाएंगे।

गोपालगंज। आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने छपरा रूट से मुंबई के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी है। यह ट्रेन जालना से छपरा के बीच 7 से 30 अक्टूबर तक कुल चार फेरों में चलाई जाएगी।
विशेष ट्रेन का परिचालन
जालना जंक्शन से उक्त पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7, 14, 21 व 28 अक्टूबर को होगा तो छपरा जंक्शन से 9, 16, 23 व 30 अक्टूबर को चलेगी। जालना जंक्शन से प्रत्येक बुधवार व छपरा जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को उक्त स्पेशल ट्रेन के चलने का समय निर्धारित किया गया है।
ट्रेन की समय-सारणी
पहली बार छपरा-जालना स्पेशल ट्रेन 7 बुधवार को जालना जंक्शन से रात 11:35 बजे चलेगी, जो छत्रपति शंभाजीनगर, नागरसोल, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, पयागराज, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर, बलिया होते हुए तीसरे दिन सुबह 7:40 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी की ट्रेन
वापसी में यह ट्रेन पहली बार 9 अक्टूबर शुक्रवार को रात 9:00 बजे खुलेगी, जो बलिया, गाजीपुर, औड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, पयागराज, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नागरसोल, छत्रपति शंभाजीनगर होते हुए तीसरे दिन 9:50 बजे जालना पहुंचेगी।
यात्री सुविधाएँ
यात्रियों की सुविधा के लिए उक्त ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, एलएसएलआरडी व जेनरेटर सह लॉगेज यान के एक कोच सहित 22 कोच लगाए जाऐंगे।

