प्रयागराज-असारवा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, आगरा
त्योहारी सीजन में रेलवे ने प्रयागराज और असारवा के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 04166 असारवा से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। इसमें 4 जनरल, 5 थर्ड एसी और 8 स्लीपर कोच होंगे।

त्यौहारी सीजन में रेलवे ने गाड़ी सं. 04165/04166 प्रयागराज-असारवा-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन प्रयागराज से 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को और असारवा से 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज जं. से सुबह 5 बजे चलकर दोपहर 12.45 बजे ईदगाह व अगले दिन सुबह 5.45 बजे असारवा पहुंचेगी। ट्रेन असारवा से सुबह 8.45 बजे चलकर देर रात 2.25 बजे ईदगाह व सुबह 10.35 बजे प्रयागराज जं. पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर कोच लगे होंगे।
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद-मालदा टाउन के बीच चलेगी स्पेशल

