नवरात्र में छपरा रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

मैहर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने छपरा रूट की नौ जोड़ी नियमित ट्रेनों को मैहर जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। अलग-अलग तिथियों में 10 से 22 अक्टूबर तक ये ट्रेनें पांच मिनट रुकेंगी। इनमें छपरा, चेन्नई, मुंबई, सूरत, वलसाड और मुजफ्फरपुर से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

नवरात्र में छपरा रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव
नवरात्र में छपरा रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव

गोपालगंज, मैहर वाली मइया के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रेलवे ने छपरा रूट की नौ जोड़ी नियमित ट्रेनों का मैहर जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों का ठहराव 10 से 22 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में पांच मिनट के लिए होगा। इससे मैहर मेला जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 10 से 19 अक्टूबर तक और वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक मैहर जंक्शन पर रुकेगी। वहीं, सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक और छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 12 से 22 अक्टूबर तक मैहर में रुकेगी।

इसके अलावा छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का 12 से 21 अक्टूबर तक, मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का 12 से 19 अक्टूबर तक और छपरा-सूरत एक्सप्रेस का 11 से 21 अक्टूबर तक मैहर जंक्शन पर ठहराव होगा। रेलवे की ओर से गोरखपुर से मुंबई और गुजरात जाने वाली अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी गई है।

Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनवरात्र में छपरा रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव