ग्रीनको गोल्ड रेटिंग का प्रमाणपत्र महाप्रबंधक को समर्पित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजउत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को झांसी स्थित वैगन मरम्मत कारखाना को ग्रीनको गोल्ड रेटिंग का प्रमाणपत्र दिया गया। महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि को कारखाने की पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्य से शामिल हुए।
ग्रीनको गोल्ड रेटिंग का प्रमाणपत्र महाप्रबंधक को समर्पित
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में झांसी स्थित वैगन मरम्मत कारखाना को मिली प्रतिष्ठित ग्रीनको गोल्ड रेटिंग का प्रमाणपत्र महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को समर्पित किया गया। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने यह प्रमाणपत्र सौंपते हुए कारखाने की पर्यावरणीय उपलब्धियों और ग्रीनको मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि यह सम्मान कारखाने की पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बैठक में तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक और झांसी कारखाने के मुख्य कारखाना प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


