रेल कर्मियों को आवासों के आवंटन के लिए लिखा पत्र
गोरखपुर में एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने उप महाप्रबंधक को पत्र लिखकर 100 रेलवे आवास आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने स्टेशन और सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। नए बहुमंजिला आवासों का निर्माण हो चुका है, लेकिन आवंटन प्रक्रिया जारी है।

गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओंकार नाथ सिंह ने उप महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को स्टेशन ट्रैफिक पूल के कर्मचारियों के लिए 100 रेलवे आवास आवंटित करने को पत्र लिखा गया है। उन्होंने स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन, ट्रेन मैनेजर एवं अन्य आवश्यक/सेफ्टी श्रेणी के कर्मचारियों को आवंटन में प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है। साथ ही पत्र में उन्होंने लिखा है कि रेलवे कर्मचारियों के लिए सुसज्जित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला आवासों का निर्माण किया गया है, लेकिन नवनिर्मित आवासों का आवंटन विभिन्न विभागों को किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्यिक एवं परिचालन विभाग के अंतर्गत स्टेशन निदेशक के अधीन 700 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का आवासीय पूल सामूहिक रूप से ‘ट्रैफिक पूल’ के नाम से जाना जाता है। कर्मचारियों की आवासीय आवश्यकता एवं रेल परिचालन की महत्वपूर्ण प्रकृति को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।


