रेलवे ने जारी की एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की लिस्ट, 21 मई से टिकट बुकिंग, स्पेशल शताब्दी की भी तैयारी

विशेष संवाददाता, हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

कोरोना लॉकडाउन के कारण थम चुकी देश की जीवनरेखा कही जाने वाली रेलवे लॉकडाउन के बीच धीरे-धीरे यात्री सेवाओं की बहाली की तरफ बढ़ रही है। श्रमिक स्पेशल और वातानुकूलित राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाने के...

रेलवे ने जारी की एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की लिस्ट, 21 मई से टिकट बुकिंग, स्पेशल शताब्दी की भी तैयारी

कोरोना लॉकडाउन के कारण थम चुकी देश की जीवनरेखा कही जाने वाली रेलवे लॉकडाउन के बीच धीरे-धीरे यात्री सेवाओं की बहाली की तरफ बढ़ रही है। श्रमिक स्पेशल और वातानुकूलित राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद एक जून से गैर वातानुकूलित विशेष ट्रेनें भी दौड़ने जा रही हैं। साथ ही स्पेशल शताब्दी ट्रेन चलाने की भी तैयारी चल रही है।

रेलवे ने कहा है कि ये ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी, जिनमें एसी और गैर एसी श्रेणियां होंगी। सामान्य डिब्बों में भी बैठने के लिए आरक्षित सीटों की सुविधा होगी। रेलवे ने एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की सूची जारी की। टिकट की बुकिंग 21 मई से शुरू होगी।

पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें: 1 जून से चलेंगी 200 नई ट्रेनें, 21 मई से बुकिंग शुरू, देखिए पूरी लिस्ट

— ANI (@ANI) May 20, 2020

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, 'रेलवे द्वारा एक जून से 200 नॉन एसी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी, जो समय सारणी के अनुसार चलेंगी। यात्री इन ट्रेनों के लिये केवल ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इन सेवाओं के शुरु होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, तथा उन्हें अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी।'

अभी जो विशेष ट्रेनें शुरू की गई हैं, उनसे देश की अधिकांश राजधानी तो जुड़ गईं लेकिन कई बड़े शहरों तक पहुंच नहीं बन पाई है। लॉकडाउन में बढ़ती रियायत के साथ यात्रियों का दबाव भी बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए छोटी दूरी की शताब्दी ट्रेन एवं अन्य यात्री ट्रेन के संचालन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

जून में और ज्यादा विशेष ट्रेनों को चलाने पर ही जोर दिया जाएगा और उसके बाद पूरी स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही नियमित ट्रेनें चलाए जाने की संभावना है।

यात्री सेवा से जुड़े कई अहम फैसले संभव: रेलवे ने अभी तक जो विशेष ट्रेनें चलाई हैं और जिन्हें शुरू करने की घोषणा की है, उनसे यात्रियों का दबाव कम होने वाला नहीं है। विशेष राजधानी ट्रेन में बहुत ज्यादा दबाव बढ़ गया है, इसलिए शताब्दी विशेष ट्रेनों को चलाए जाने पर विचार हो रहा है, ताकि सामाजिक दूरी के साथ ज्यादा लोगों को सुविधा दी जा सके। साथ ही छोटी दूरी के यात्रियों को भी इससे लाभ मिल सकेगा। सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में रेलवे बोर्ड विभिन्न स्तरों पर स्थिति की समीक्षा करेगा और यात्री सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकता है।

नई ट्रेनों पर हालिया नियम लागू: चौथे चरण के लॉकडाउन के बाद छूट का दायरा बढ़ेगा और यह भी संभव है कि यात्री सेवाओं के बारे में सरकार बड़ा फैसला ले। ऐसे में रेलवे भी यात्रियों को अधिकतम सुविधा देने की तैयारी में है। नई ट्रेनों में भी हाल में विशेष ट्रेनों के लिए तय किए गए टिकट व प्रतीक्षा सूची के लिए तय किए गए नियम लागू रहेंगे।

स्टेशनों पर फूड प्लाजा खोलने की अनुमति मिली
रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर खानपान, बिक्री इकाइयों को खोले जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन साथ ही कहा है कि फूड प्लाजा, जलपान वस्तुओं को केवल लेकर जाने (टेक-अवे) की अनुमति होगी, वहां बैठकर खाने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। आदेश में कहा गया कि इन इकाइयों में पैक किया हुआ सामान, जरूरी सामान, दवाइयां आदि की दुकानें तथा बुक स्टॉल आदि शामिल हैं, जिन्हें देश में कोविड-19 के फैलने के तुरंत बाद बंद कर दिया गया था।

कर्नाटक में आज से अंतरराज्यीय ट्रेन शुरू
रेलवे लॉकडाउन के बीच कर्नाटक में पहली अंतर-राज्यीय ट्रेन चलाने जा रहा है। बेलगावी-हुबली-बेलगावी, मैसुरू-बेंगलुरु विशेष एक्सप्रेस 22 मई से शुरू होगी। इनके लिए बुकिंग आईआरसीटीसी के पोर्टल के जरिये ऑनलाइन होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।