अर्बन बैंक ने रेलकर्मियों के सर्विस शीट में सुधार को बनाया सरल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

रेलवे अर्बन बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए सर्विस शीट में सुधार को सरल बना दिया है। अब शेयरधारक आरईएसएस की फोटोकॉपी पर अपने दस्तख़त के साथ सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया तीन ज़ोन के लगभग 1.35 करोड़ शेयरधारकों के लिए लाभदायक होगी।

अर्बन बैंक ने रेलकर्मियों के सर्विस शीट में सुधार को बनाया सरल

रेलवे अर्बन बैंक के शेयरधारकों को अब अपने सर्विस शीट में किसी सुधार के लिए अधिकारियों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शेयरधारक आरईएसएस की फोटोकॉपी पर स्वतः हस्ताक्षर के साथ रेलवे अर्बन बैंक में जमा कर सकते हैं। रेलवे अर्बन बैंक परिवर्तन पैनल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरपर्सन एसपी सिंह ने गुरुवार को यह नोटिस जारी किया है, ताकि तीन जोन (दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व तट रेलवे) के एक करोड़ 35 लाख शेयरधारकों को परेशानी न हो। टाटानगर में अर्बन बैंक के प्रतिनिधि मुंद्रीका प्रसाद ने बताया कि परिवर्तन पैनल से सुधार को लेकर नोटिस जारी हुआ है, जिससे भविष्य में रेलवे कर्मचारियों को दिक्कत नहीं हो।

शेयरधारक के आवेदन करने के साथ अर्बन बैंक में सर्विस शीट सुधार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसी गजटेड ऑफिसर से सत्यापन की जरूरत नहीं है। परिवर्तन पैनल के नए शेयरधारकों को राहत मिलेगी। दूरदराज के शेयरधारकों के समय और खर्च में बचत होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअर्बन बैंक ने रेलकर्मियों के सर्विस शीट में सुधार को बनाया सरल