रेलवे अर्बन बैंक के शेयरधारक को किसी सुधार के लिए नहीं जाना होगा कार्यालय
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर: रेलवे अर्बन बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए सर्विस सीट में सुधार की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब शेयरधारक अपने आरईएसएस की फोटो कापी पर स्वत: हस्ताक्षर कर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी रेलवे अर्बन बैंक के चेयरपर्सन एसपी सिंह ने जारी की है।

जमशेदपुर। रेलवे अर्बन बैंक के शेयरधारक को अपने सर्विस सीट मे किसी सुधार के लिए अधिकारी के पास नहीं जाना होगा। शेयरधारक अपने आरईएसएस की फोटो कापी पर स्वत: हस्ताक्षर के साथ जमा कर सुविधा पा सकते हैं। सुविधा और सहूलियत को लेकर रेलवे अर्बन बैंक परिवर्तन पैनेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरपर्सन एसपी सिंह ने गुरुवार को यह नोटिस जारी किया है ताकि, 1 करोड़ 35 लाख शेयरधारक को परेशानी न हो।


