प्लेटफॉर्म बदलते ही मोबाइल पर बजेगा ‘लाइव अलर्ट’

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

रेलवे यात्रियों के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) को अपग्रेड कर रहा है। अब ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने पर यात्रियों को मोबाइल पर लाइव अलर्ट मिलेगा। यात्री एनटीईएस ऐप में ट्रेन को ट्रैक करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

प्लेटफॉर्म बदलते ही मोबाइल पर बजेगा ‘लाइव अलर्ट’

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) को अपग्रेड कर रहा है। अब ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलते ही यात्रियों को मोबाइल पर लाइव अलर्ट मिलेगा। ट्रेन के लेट होने की अद्यतन जानकारी भी रियल टाइम में उपलब्ध होगी।

नए फीचर की जानकारी

रेलवे के अनुसार, नए फीचर के तहत यात्री को एनटीईएस ऐप में अपनी ट्रेन को ट्रैक करना होगा और अलर्ट ऑन करना होगा। इसके बाद प्लेटफॉर्म में किसी भी तरह का बदलाव होते ही मोबाइल पर तुरंत सूचना भेज दी जाएगी। इस ऐप पर यात्री ट्रेन की लाइव लोकेशन, आगमन-प्रस्थान का समय, देरी की स्थिति और पूरा रूट चार्ट भी देख सकते हैं।

यात्रियों के लिए सुविधा

रेलवे का कहना है कि यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध बनाने के लिए शुरू की गई है। वर्तमान में एक घंटे में लगभग 1.19 लाख यूजर नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर त्योहारी और छुट्टियों के सीजन में जब स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है, तब यह ऐप यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। बताया जाता है कि एनटीएस पर मिलने वाली सभी जानकारी सीधे रेलवे के कंट्रोल रूम से अपडेट होती है, इसलिए यह पूरी तरह विश्वसनीय है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यात्री एनटीईएस ऐप का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
यात्री को एनटीईएस ऐप में अपनी ट्रेन को ट्रैक करना होगा और अलर्ट ऑन करना होगा।
Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।