आगरा रेलवे में स्टेशन मास्टर के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में चक्रधरपुर मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा कथित मारपीट के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। चक्रधरपुर रेलवे मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और आरपीएफ जवानों को बर्खास्त करने की मांग की।

आगरा रेलवे में स्टेशन मास्टर के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में चक्रधरपुर मंडल के  स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

चक्रधरपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री को ट्रेन में चढ़ाने के दौरान स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया को ज्ञापन सौंपा। लगभग 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने घटना में शामिल आरपीएफ जवानों को तत्काल बर्खास्त करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। इससे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीनियर डीओएम मनीष कुमार पाठक से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक कुमार, के.के. सिंह, पी. श्रीनिवास, बी.एन. जमुदा, जे. सोय, राजेश कुमार, अभय चौधरी, दिलीप सरकार और पल्लव कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।