ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिले जहांगीर हक
चक्रधरपुर में, तृणमूल कांग्रेस के महामंत्री जहांगीर हक ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने रेल कर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और टायअप अस्पताल में इलाज में आने वाली परेशानियों को उजागर किया। कर्मचारियों को उनकी समस्याओं का समाधान जल्द मिलने का आश्वासन दिया गया।

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव जहांगीर हक ने रेल सदन में ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी कानन से मुलाकात की और रेल कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे के टायअप अस्पताल में रेल कर्मियों को ईलाज कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें विभिन्न दस्ताबेज लाने के नाम पर परेशान किया जाता है। साथही उन्होंने कहा कि जब उम्मीद कार्ड है तो रेल कर्मी सीधे टायअप अस्पताल में ईलाज करा सकते है। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। तीन दिवसीय दौरे के दौरान जहांगीर हक ने ईस्ट कोस्ट रेलवे में कार्यरत पर्सनल सहित इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार टीआरडी, कॉमर्शियल,सी एंड डब्ल्यू एवं ओपरेटिंग डीपार्टमेंट के कर्मचारियों से मुलाकात कर सुरक्षा एवं चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्तालाप किया किया गया।
जहांगीर हक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही मौके पर यूनियन के एस आचार्य, मोहम्मद सैफ हासीम समेत अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।


