यूएमआरकेएस से रूपम निष्कासित,कुंदन काबिज
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की जोनल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में निलंबित महामंत्री रूपम पांडेय को पांच साल के लिए संगठन से निष्कासित किया गया। उनके स्थान पर कुंदन कुमार को नया महामंत्री और बीना सिंह को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।

कानपुऱ। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ जोनल कार्यसमिति केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा की अगुवाई में हुई। इस दौरान निलंबित महामंत्री रूपम पांडेय को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से पांच वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। इनके स्थान पर लोको पायलट कुंदन कुमार को नया महामंत्री बनाया गया है। संयुक्त मंत्री पद पर बीना सिंह को नामित किया है।


