रेलवे में आउट सोर्सिंग समाप्त करने को एकजुटता जरूरी : मिश्रा
देश और लोगों के लिए रेलवे को बचाना है। रेलवे है तो हम है। इस लिए रेलवे को बचाना यूनियन का काम है। रेलवे में आउटसोर्सिंग चरम सीमा पर है। रेलवे को आउटसो

चक्रधरपुर, संवाददाता। देश और लोगों के लिए रेलवे को बचाना है। रेलवे है तो हम हैं इसलिए इसे बचाना यूनियन का काम है। रेलवे में आउट सोर्सिंग चरम सीमा पर है। इसे आउट सोर्सिंग से बचाना जरूरी है। रेलवे में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का जमकर शोषण किया जा रहा है। आउटसोर्सिग कर्मचारियों से रेलवे का काम भी खराब हो रहा है। रेलवे में आउटसोर्सिंग को समाप्त करने के लिए यूनियन को एकजुट होना होगा। उक्त बातें शुक्रवार को महात्मागांधी सभागार में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के द्विवार्षिक अधिवेशन में एआईआरएफ के राष्ट्रीय महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि रेलवे में हर साल 4 से 5 हजार कर्मचारियों की दुर्घटनाओं से मौत होती है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनका वेतन, टीए, ओटी देना होगा। टीए और ओटी में कटौती बर्दाश्त नहीं होगा। मिश्रा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आठवां वेतनमान 1 जनवरी 2026 से लागू होगा इसको लेकर किसी प्रकार की भ्रातियां न पालें।
कर्मचारियों के हित के लिए रेल प्रशासन सजग : डीआरएम
अधिवेशन में डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि चक्रधरपुर मंडल एक विशाल और लोडिंग बहुल मंडल है। यहां चुनौतियां बहुत है, बावजूद इसके रेलवे कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेलवे का टाटा मोर्टस इत्यादि कई निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ टाईअप किया गया है। कर्मचारियों को रेल प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। रेल प्रशासन की ओर से जो भी बन पाएगा उनके लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने भी कर्मचारियों के समन्वयता होने की बात कही।

