रेलवे में 3550 नए सहायक लोको पायलट होगी बहाली

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

भारतीय रेलवे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण 3550 नए सहायक लोको पायलट की भर्ती करेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को 790 सहायक लोको पायलट मिलेंगे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने पहले से ही रिक्तियों को भरने की मांग की थी। बड़ी संख्या में युवाओं की बहाली भी जल्द होगी।

रेलवे में 3550 नए सहायक लोको पायलट होगी बहाली

यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने से रेलवे 3550 नए सहायक लोको पायलट की बहाली करेगा। रेलवे बोर्ड से 29 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, नई बहाली से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को भी चार मंडलों के लिए 790 सहायक लोको पायलट मिलेंगे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन शुरू से सहायक लोको पायलट पद में रिक्तियों को भरने की मांग उठाती रही है। नई बहाली से पुराने लोको पायलट पर से काम का बोझ कुछ कम होगा। जानकार बताते हैं कि रेलवे में बड़े पैमाने पर युवाओं की बहाली निकलने वाली है। आरआरबी की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 6 या 7 अक्तूबर तक जारी होने की सूचना है, जबकि एनटीपीसी में मैट्रिक स्तर के 1688 पदों की अधिसूचना 13 या 14 अक्तूबर तक जारी होने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेलवे में 3550 नए सहायक लोको पायलट होगी बहाली