एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी रेल किराये में छूट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रेल मंत्रालय एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा किराए में छूट देने पर सहमत हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद, मंत्रालय एक ड्राफ्ट नीति तैयार कर रहा है, जिसमें केवल पंजीकृत पीड़ितों को छूट दी जाएगी। यह सुविधा अक्टूबर या नवंबर में लागू होने की संभावना है।

एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी रेल किराये में छूट

देश में एसिड अटैक पीड़ितों के इलाज को लेकर रेलवे एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद रेल मंत्रालय ऐसे पीड़ितों को रोगी श्रेणी में शामिल कर उन्हें रेल यात्रा किराए में रियायत देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। इसके लिए रेलवे एक विस्तृत ड्राफ्ट नीति तैयार कर रहा है, जिससे नियमों में आवश्यक संशोधन कर पीड़ितों को देशभर के विशेषज्ञ अस्पतालों तक आने-जाने के लिए आर्थिक राहत दी जा सके। रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गत 16 अगस्त 2026 में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एसिड पीड़ितों के दूर-दराज के विशेषज्ञ अस्पतालों में बार-बार होने वाले इलाज और सर्जरी के लिए यात्रा खर्च पर चिंता जताई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या इन्हें गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तर्ज पर रेल किराये में रियायत दी जा सकती है। अदालत के इस रुख के बाद रेल मंत्रालय में एसिड अटैक पीड़ितों को चिकित्सा यात्रा के दौरान मरीज श्रेणी का लाभ देने पर सैद्धांतिक सहमित बनी है。

प्रस्तावित ड्राफ्ट नीति

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित ड्राफ्ट नीति में केवल उन्हीं एसिड अटैक पीड़ितों को रेल किराये में छूट का पात्र माना जाएगा जो दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत पंजीकृत और मान्यता प्राप्त हैं। इसमें उनके फॉलो-अप चेकअप, सर्जरी और मेडिकल रिहैबिलिटेशन की यात्राओं में किराये में रियायत दी जाएगी। प्रस्तावित ड्राफ्ट में टिकट बुक करने के लिए आवश्यक दिव्यांगता प्रमाण पत्र का ऑनलाइन सत्यापन, आवेदन की प्रक्रिया, रियायत का प्रतिशत, मरीज के सहयोगी) को मिलने वाली छूट और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ऑडिट तंत्र जैसे तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद अक्तूबर के अंत अथवा नवंबर के प्रथम सप्ताह में रेलवे प्रस्तावित ड्राफ्ट नीति को अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद रेलवे मंत्रालय एक आधिकारिक परिपत्र जारी करेगा। देश भर के रेल काउंटरों और ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली में यह सुविधा पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी और एसिड अटैक पीड़ित रेलवे के 12वीं रोगी श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

रेल किराए में रियायत

----------------

बॉक्स

रेल किराए में 50 से 100 प्रतिशत तक मिलती है रियायत

भारतीय रेलवे की वर्तमान में कैंसर, थैलेसीमिया, टीबी, हार्ट सहित कुल 11 प्रकार की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज-चेकअप के लिए यात्रा करने पर किराये में अलग-अलग श्रेणियों में 50 से 100 फीसदी तक की रियायत दी जाती है। उनके सहायकों को भी यह सुविधा मिलती है। एसिड मरीजों को भी बार-बार प्लास्टिक सर्जरी, स्किन ग्राफ्टिंग या फॉलो-अप के लिए बड़े अस्पतालों जाना पड़ता है, उनकी अनुमानित संख्या 1,500 से 2,500 के आसपास है।

सामान्य प्रश्न

✦रेल मंत्रालय ने एसिड अटैक पीड़ितों को किस प्रकार की रियायत देने का निर्णय लिया है?−
रेल मंत्रालय ने एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा किराए में रियायत देने का निर्णय लिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगी रेल किराये में छूट