टेक्नीशियन सिग्नल भर्ती में कहीं 100 तो कहीं 42 दावेदार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) की नौकरी के लिए परीक्षा में 1,092 पदों के लिए 46,138 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मुंबई और भोपाल में प्रतिस्पर्धा उच्चतम रही, जहां एक पद के लिए क्रमशः 58 और 100 अभ्यर्थी हैं। ओबीसी अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक 17,112 रही।

टेक्नीशियन सिग्नल भर्ती में कहीं 100 तो कहीं 42 दावेदार

प्रयागराज। रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) की नौकरी पाने की राह कहीं बेहद कठिन है तो कहीं सीटों के मुकाबले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी सीबीटी के आंकड़ों में जोनवार प्रतियोगिता में बड़ा अंतर सामने आया है। देशभर में 1,092 पदों के लिए 46,138 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यानी औसतन एक पद पर 42 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है। सबसे कड़ी टक्कर भोपाल और मुंबई जोन में देखने को मिली है। मुंबई में 152 पदों के लिए 8,786 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां एक पद पर करीब 58 अभ्यर्थी दावेदार हैं। वहीं भोपाल में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण रही। यहां महज 79 पदों के लिए 7,886 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिससे एक पद पर करीब 100 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बन गया है。

प्रतियोगिता का स्तर

अन्य बड़े भर्ती बोर्डों में चेन्नई में 5,805, चंडीगढ़ में 4,397 और बेंगलुरु में 3,199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके उलट पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्से के कई भर्ती बोर्डों में अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। कोलकाता में सिर्फ 134, सिलीगुड़ी में 526, प्रयागराज में 578, मुजफ्फरपुर में 782 और जम्मू-श्रीनगर में 700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

कटऑफ में संभावित प्रभाव

अभ्यर्थियों की संख्या में इस बड़े अंतर का असर कटऑफ पर भी पड़ सकता है। जहां भोपाल और मुंबई में प्रतिस्पर्धा अधिक होने के कारण कटऑफ ऊंची रहने की संभावना है, वहीं कम अभ्यर्थियों वाले भर्ती बोर्डों में मुकाबला अपेक्षाकृत कम कड़ा हो सकता है।

श्रेणीवार आंकड़े

श्रेणीवार आंकड़ों में ओबीसी अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक रही। कुल 17,112 ओबीसी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो कुल परीक्षार्थियों का 37 फीसदी से अधिक है। सामान्य वर्ग के 12,055, एससी के 10,560, एसटी के 3,260 और ईडब्ल्यूएस के 3,151 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा 417 पूर्व सैनिक और 459 दिव्यांग अभ्यर्थी भी भर्ती की दौड़ में शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) की नौकरी के लिए कितने पद हैं?−
रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) के लिए कुल 1,092 पद हैं।
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटेक्नीशियन सिग्नल भर्ती में कहीं 100 तो कहीं 42 दावेदार