ट्रेनों में पकड़ी गईं गैर अनुबंधित पानी की पेटियां सीज
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी के कैंट स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की टीम ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई गैर अनुबंधित पानी की पेटियां सीज की गईं। रेलवे की ओर से 14 रूपये में अनुबंधित रेल नीर उपलब्ध कराया जाता है।

वाराणसी। वाणिज्य विभाग की टीम ने रविवार को कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस गैर अनुबंधित पानी की पेटियां सीज की गईं। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के अनुसार ये पानी रेलवे से अनुबंधित नहीं है। यात्रियों के लिए 14 रूपये में रेल नीर उपलब्ध कराया जाता है। इसमें प्रदीप कुमार, सुमन कुमार, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।


