रेलवे ने एसीपी करने 1567 लोगों से वसूला 1.25 लाख का जुर्माना
हिन्दुस्तान, आगरा
अप्रैल से अगस्त के बीच आगरा रेल मंडल में बिना कारण अलार्म चेन खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रेलवे ने 1567 लोगों पर कार्रवाई की और 1.25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। अगस्त में 170 लोगों पर कार्रवाई हुई, जिसमें विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जुर्माना लगाया गया।

आगरा रेल मंडल में अप्रैल से अगस्त के बीच बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने करने वालों के खिलाफ रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि पांच महीनों में आगरा रेल मंडल में एसीपी करने वाले 1567 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके रेलवे ने 1.25 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। अगस्त माह में एसीपी करने वाले 170 लोगों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 58, आगरा किला स्टेशन पर 6, मथुरा जंक्शन पर 85, अछनेरा जं. पर 7 व कोसीकलां स्टेशन पर 8 लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।


