कांवड़ मेले में जीआरपी ने यात्रियों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में कांवड़ मेला के अवसर पर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों, चैन स्नैचिंग, और चोरी से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई। यात्रियों को अपने सामान सुरक्षित रखने और अनजाने लोगों से खाना न लेने की सलाह भी दी गई।

रुड़की, संवाददाता। कांवड़ मेला के मद्देनजर जीआरपी रुड़की ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, चैन स्नैचिंग, जहरखुरानी और चोरी जैसी घटनाओं से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। रेलवे पुलिस अधीक्षक उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यात्रियों को अपने मोबाइल फोन, आभूषण व अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने तथा किसी भी अंजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करने की सलाह दी गई।


