आगरा की घटना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में रेलवे कर्मचारियों ने आगरा रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी एकजुटता दिखाई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

आगरा की घटना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

हरदोई। आगरा रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) के साथ कथित अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टरों समेत अन्य कर्मचारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी रेल अधिकारी या कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार पूरी रेलवे व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है। तभी वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नियमित रेल संचालन को प्रभावित किए बिना अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि रेलवे परिवार अपने किसी भी कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में समय रहते निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।