रेल और सड़क की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले संजीव गोंड़

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

रेल और सड़क की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले संजीव गोंड़ राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

रेल और सड़क की समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले संजीव गोंड़

डाला, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा विधायक एवं प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ओबरा विधानसभा क्षेत्र तथा जनपद सोनभद्र से जुड़ी विभिन्न रेल एवं यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए सावन माह में कांवर यात्रियों की सुविधा, रेलवे दोहरीकरण के कारण प्रभावित आवागमन तथा कई स्थानों पर ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। राज्य मंत्री ने बताया कि सावन के दौरान ओबरा, चोपन, डाला, रेणुकूट, अनपरा, दुद्धी, सिंगरौली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना होते हैं।

इस पूरे क्षेत्र के यात्रियों के लिए पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस (13350) प्रमुख ट्रेन है, लेकिन इसमें वर्तमान में केवल चार जनरल कोच होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनरल ही नहीं, स्लीपर और एसी कोचों में भी अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने रेल मंत्री से मांग की कि यदि सावन के दौरान विशेष ट्रेन चलाना संभव न हो तो कम से कम पूरे सावन माह के लिए पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस में जनरल कोचों की संख्या बढ़ाकर 10 से 12 की जाए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सभी मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए उन पर सकारात्मक एवं सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।