रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने दी टूल डाउन आंदोलन की धमकी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में रेलवे के सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन कर्मचारियों ने 5 नवंबर को 'टूल डाउन' हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल कर्मचारियों की मांगों के चलते की जा रही है, जिसका सीधा असर ट्रेन सेवाओं पर पड़ेगा। रेलवे बोर्ड को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।

जमशेदपुर। रेलवे के सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन कर्मचारियों के जोखिम और कठिनाई भत्ता, काम के घंटे और आराम की अवधि के नियम, ड्यूटी रोस्टर को रोकने या बांटने जैसे मुद्दों पर 5 नवंबर से पूर्व कोई निर्णय सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के कर्मचारी ब्रेक के दौरान टूल डाउन आंदोलन करेंगे। इससे पूरे इंडियन रेलवे नेटवर्क पर ट्रेन सेवाओं में रुकावट आ सकती है।बताया जाता है कि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 5 नवंबर को प्रस्तावित "टूल डाउन" हड़ताल करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड को भी पत्र भेज कर यह जानकारी दे दी गई है। आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है।कर्मचारियों
के "टूल डाउन" की स्थिति में सिग्नलिंग में कोई भी खराबी आने पर रेल अधिकारियों को सिस्टम बहाल होने तक तय मैन्युअल प्रक्रिया से ट्रेनों की आवाजाही को संभालना पड़ेगा।


