कांवरियों की भीड़ से बरौनी जंक्शन गुलजार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

सेकेंड लीड पेज 4:::::::::बरौनी जंक्शन सहित आसपास के स्टेशनों की बढ़ा दी गयी है सुरक्षा व्यवस्था

कांवरियों की भीड़ से बरौनी जंक्शन गुलजार

बरौनी, निज संवाददाता। सावन महीना के कारण बरौनी जंक्शन होकर जसीडीह की ओर जाने वाली ट्रेनों में कांवरियों की जबरदस्त भीड़ से स्टेशन परिसर गुलजार दिख रहा है। ऐसे में असामाजिक तत्वों यानी चोर, उचक्कों, झपटमार, पॉकेटमार, चेन स्नेचर आदि की भी सक्रियता बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने रेल सुरक्षा एजेंसी के आरपीएफ व जीआरपी को कांवरियों की सुरक्षा व संरक्षा का बेहतर बंदोबस्त करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है ताकि कांवरियों की सुरक्षा में तनिक भी कोई त्रुटि की गुंजाइश न हो सके। साथ ही, ट्रेनों में एस्कॉर्ट पार्टी को भी कड़ा निर्देश जारी किया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बरौनी जंक्शन सहित आसपास के स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। या यूं कहें कि हाई अलर्ट कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था

ट्रेनों व प्लेटफॉर्मो के साथ साथ साथ टिकट घर व रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। सादे लिवास में भी पुलिस की तैनाती की गयी है जिनके द्वारा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। साथ ही, कावरियों को जागरूक करने के लिए उद्घोषणा कक्ष से लगातार उद्घोषणा कर असामाजिक तत्वों से सावधान रहने और अपरिचित लोगों के द्वारा दी जाने वाली खाने-पीने की चीजें नहीं लेने की सलाह दी जा रही है। वहीं, सफाईकर्मियों द्वारा भी लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि कांवरियों को प्लेटफॉर्मों पर बैठने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। रेल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि कांवरियों की सुरक्षा का भरपूर ख्याल रखा जा रहा है। जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है। देवघर व सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों में उमड़ रही जबरदस्त भीड़ तीन अगस्त को पहली सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज रवाना हुए श्रद्धालु बरौनी जंक्शन पर रोज लग रहे हैं बाबा के जयकारे बरौनी, निज संवाददाता। सावन महीने की पहली सोमवारी तीन अगस्त को है। सावन महीना 30 जुलाई से शुरू है और आगामी 28 अगस्त तक रहेगा। इस कारण बरौनी जंक्शन पर गुरुवार से ही कांवरियों की 24 घंटे जबरदस्त भीड़ लगनी शुरू हो गई है। गुरुवार की रात को सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने ट्रेनों के इंतजार में जंक्शन पर डेरा जमाया। प्लेटफॉर्म संख्या 3,4,5,6,7,8 प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मुख्य टिकट घर सहित अन्य जगहें कांवरियों की भीड़ से पटी रही। देवघर, जसीडीह, भागलपुर व सुलतानगंज आदि स्टेशनों की ओर से जाने वाली ट्रेनों में कांवरियों की इतनी भीड़ बढ़ गयी है कि अन्य यात्रियों को पैर तक रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। सावन महीने के पहली सोमवारी पर बाबा पर जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों की संख्या में कांवरिये डाउन मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, टाटा-छपरा एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से रवाना हुए। बाबा बैद्यनाथ व गरीबनाथ के जय जयकार के साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बूढ़े, जवान, छोटे छोटे बच्चे गेरुआ वस्त्र पहने कांवरिया ट्रेनों की स्लीपर कोच के अलावा जनरल बोगियों से भी रवाना हुए। जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे चुन्नू, मोनू, किशोर, रजनीश आदि ने बताया कि आने वाली दूसरी, तीसरी व चौथी सोमवारी में बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने वालों की भीड़ और अधिक बढ़ेगी। इसलिए सावन की पहली सोमवारी को ही बाबा पर जलाभिषेक करने जा रहा हूं। साथ में कई ग्रामीण भी हैं। विदित हो कि बरौनी जंक्शन से प्रत्येक वर्ष सावन में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल के साथ ही नेपाल तक के श्रद्धालु बरौनी जंक्शन से देवघर के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। इसलिए सावन महीने में बरौनी जंक्शन कांवरियों की भीड़ से गुलजार बना रहता है। देवघर के लिए ट्रेन में नहीं मिल रहा है कन्फर्म टिकट बरौनी। सावन में देवघर जाकर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर हर साल ट्रेनों में शिवभक्तों की भीड़ बनी रहती है। इस साल 30 जुलाई से सावन शुरू होने के बाद भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इसका असर बरौनी होकर देवघर आने-जाने वाली ट्रेनों के रिजर्वेशन की स्थिति पर भी दिखने लगा है। खासकर कोलकाता और हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कांवरियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
रेल प्रशासन ने आरपीएफ व जीआरपी को कांवरियों की सुरक्षा व संरक्षा का बेहतर बंदोबस्त करने का निर्देश दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवरियों की भीड़ से बरौनी जंक्शन गुलजार