लखीसराय : चलती ट्रेन से बैग लेकर उतर रहा रहे युवक को आरपीएफ ने दबोचा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में रेल सुरक्षा के तहत, आरपीएफ किऊल ने एक युवक को चोरी के 73 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। युवक ने ट्रेन से उतरते समय हैंडबैग चुराने की बात स्वीकार की। उसकी पहचान अमित उर्फ मनीष कुमार के रूप में हुई, और उसे कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपा गया।

लखीसराय : चलती ट्रेन से बैग लेकर उतर रहा रहे युवक को आरपीएफ ने दबोचा

लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रेलवे में यात्रियों के सामान की चोरी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ किऊल की टीम ने सोमवार को एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से काले रंग के हैंडबैग में रखे 73 हजार रुपये नकद और तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2.73 लाख रुपये बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी किऊल प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ किऊल से हाथिदह तक गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में यात्री सामान की चोरी रोकने के लिए मार्गरक्षण कर रहे थे।

ट्रेन के हाथिदह स्टेशन पहुंचने से पहले एक युवक काले रंग का हैंडबैग लेकर चलती ट्रेन से उतरता दिखाई दिया। हाथिदह स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रसाद यादव भी स्टाफ के साथ यात्री सुरक्षा में तैनात थे। संदिग्ध युवक को देखते ही दोनों टीमों के जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद हैंडबैग से 73 हजार रुपये नकद और तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने ट्रेन में हैंडबैग चोरी कर भागने की बात स्वीकार की। उसके पास यात्रा का कोई टिकट भी नहीं मिला। गिरफ्तार युवक की पहचान अमित उर्फ मनीष कुमार, पिता मुकेश सिंह, ग्राम इंदुपुर, वार्ड संख्या-03, थाना बड़हिया, जिला लखीसराय के रूप में हुई है। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस हाथिदह को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। आरपीएफ किऊल प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी हाथिदह में कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच के दौरान बरामद मोबाइलों और नकदी के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखीसराय : चलती ट्रेन से बैग लेकर उतर रहा रहे युवक को आरपीएफ ने दबोचा