रेल यात्रियों से चोरी के दो मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइलों की कीमत करीब 35 हजार रुपये है। कार्रवाई जारी रहेगी।

रेल यात्रियों से चोरी के दो मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मंगलवार को गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों पर सुरक्षा बल की नजर पड़ी। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी मो. साबिर असारी और बोधगया निवासी सुधीर कुमार के रूप में बताई।

तलाशी अभियान

तलाशी के दौरान मो. साबिर असारी के पास से सैमसंग कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल तथा सुधीर कुमार के पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों मोबाइल लॉक अवस्था में थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल गया जंक्शन पर रेल यात्रियों से चोरी किए गए थे। सुरक्षा बल ने दोनों मोबाइल जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जीआरपी के हवाले कर दिया। उपनिरीक्षक धीरेंद्र के शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अधिकारी की रिपोर्ट

(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)

सम्बंधित प्रश्न

आरपीएफ और जीआरपी ने किस स्थान पर संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया?
गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।