श्रावणी मेला में सुरक्षा से समझौता नहीं, भीड़ प्रबंधन पर फोकस : आईजी

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

- एआई युक्त सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, होल्डिंग एरिया समेत हर गतिविधि पर पैनी नजर - एआई युक्त सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, होल्डिंग एरिया समेत हर गतिविधि पर पैन

श्रावणी मेला में सुरक्षा से समझौता नहीं, भीड़ प्रबंधन पर फोकस : आईजी

जसीडीह। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल के आईजी एएन सिन्हा ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे और आरपीएफ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व जसीडीह आरपीएफ पोस्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने स्टेशन पर लगाए जा रहे एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था, होल्डिंग एरिया, यात्री सहायता केंद्र, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि में स्टेशन की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके。

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रभावी भीड़ प्रबंधन प्राथमिकता :-

आरपीएफ आईजी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान रेलवे की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रभावी भीड़ प्रबंधन है। कहा कि भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह मजबूत हो। हमारा प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को भगदड़ जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े और स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह सुचारु बना रहे। उन्होंने बताया कि जसीडीह स्टेशन पर एक बड़ा होल्डिंग एरिया विकसित किया जा रहा है, जहां आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से रोका और उनकी आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। भविष्य में स्थायी होल्डिंग एरिया के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे आने वाले वर्षों में भी श्रावणी मेला सहित अन्य अवसरों पर भीड़ प्रबंधन और अधिक प्रभावी हो सके। आईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं के कांवर, सामान और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में आरपीएफ जवानों की एस्कॉर्टिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। एआई युक्त सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की व्यापक योजना तैयार की गई है। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न होने दी जाए।

कौन-कौन रहे उपस्थित :-

मौके पर आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार, स्टेशन प्रबंधक विजय कुमार, सीनियर कमांडेंट प्रतिनिधि जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, जीआरपी थाना प्रभारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनारायण, सीटीआई ऋषिदेव कुमार, सीआईटी अनूप कुमार निराला समेत रेलवे एवं आरपीएफ के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रावणी मेला के दौरान रेलवे की प्राथमिकता क्या है?
आरपीएफ आईजी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान रेलवे की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रभावी भीड़ प्रबंधन है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsश्रावणी मेला में सुरक्षा से समझौता नहीं, भीड़ प्रबंधन पर फोकस : आईजी