अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा बरामद

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़ी गई मादक पदार्थ की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा बरामद

रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन पर अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 30 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे आरपीएफ पोस्ट मुरी की एस्कॉर्ट पार्टी के प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने ट्रेन के एस-4 कोच के शौचालय के समीप दो संदिग्ध लावारिस बैग पड़े होने की सूचना आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम, आरपीएफ रांची को दी।

ट्रेन के सुबह लगभग 7 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने कोच की घेराबंदी कर जांच शुरू की। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद बैगों का कोई दावेदार सामने नहीं आया। इसके बाद दोनों बैगों को उतारकर सहायक सुरक्षा आयुक्त पीएस नेगी के पर्यवेक्षण में सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से एक-एक पैकेट बरामद हुआ। इसकी अनुमानित बाजार कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा बरामद